
NGC 2442 Meathook Galaxy
- वस्तु का प्रकार
- मंदाकिनी
- शूटिंग डेटा
- Planewave CDK17 · SBIG STXL-11002
- कुल एक्सपोज़र समय
- 21.3h
NGC 2442 मीटहुक मंदाकिनी
दक्षिणी आकाश के उड़ती मछली तारामंडल (Volans) में NGC 2442 नाम की एक ऐसी मंदाकिनी मिल जाती है जिसका रूप विकृत-सा दिखाई देता है। हमसे लगभग 5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित इस मंदाकिनी में एक स्पष्ट छड़नुमा केंद्र से निकलती हुई दो सर्पिल भुजाएँ हैं, जिनके कारण इसे हुक (माँस टाँगने वाले काँटे) जैसा रूप मिलता है।
चित्र में जगह-जगह बिखरे अग्रभूमि के तारे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, चित्र में इस दूरस्थ मंदाकिनी का पीलापन लिए हुए केंद्र भी दिखाई देता है, जो अपेक्षाकृत पुरानी पीढ़ी के तारों से बना है, तथा उसके चारों ओर प्रकाश को रोकने वाली धूल की पट्टियाँ, नीलापन लिए युवा तारागुच्छ और लालिमा लिए तारा-निर्माण क्षेत्र भी। हालाँकि तारा-निर्माण क्षेत्र खिंची हुई (मंदाकिनी के नीचे दाईं ओर की) सर्पिल भुजा पर अधिक केंद्रित प्रतीत होते हैं। मंदाकिनी की यह विकृत संरचना संभवतः दृश्य-क्षेत्र के ऊपरी दाएँ भाग के पास मौजूद एक छोटी मंदाकिनी के साथ हुई निकट अंतःक्रिया का परिणाम है। NGC 2442 की अनुमानित दूरी के आधार पर, परस्पर अंतःक्रिया करती हुई ये दोनों मंदाकिनियाँ एक-दूसरे से लगभग 150,000 प्रकाश वर्ष दूर हैं।
Planewave CDK 17"
SBIG STXL 11002 with AOX
Paramount ME
LRGB
कुल एक्सपोज़र समय: 21 घंटे
शूटिंग स्थान: El Sauce, Chile
प्रोसेसिंग सॉफ़्टवेयर: PixInsight, Photoshop