
NGC 3718, NGC 3729 and Hickson 56
- वस्तु का प्रकार
- मंदाकिनी
- शूटिंग डेटा
- RCOS 14.5" f/8 Carbon Truss Ritchey-Chrétien · Apogee Alta U16M
- कुल एक्सपोज़र समय
- 12.3h
NGC 3718, NGC 3729 and Hickson 56
ब्रह्मांड की इस रंगबिरंगी तस्वीर को ज़रा ध्यान से देखिए — आप पाएँगे कि सप्तर्षि तारामंडल में तरह-तरह की मंदाकिनियाँ हैं, संख्या में इतनी अधिक कि आश्चर्य हो, और उनकी दूरियाँ भी सब अलग-अलग। सबसे अधिक ध्यान खींचती है तस्वीर के बीचोंबीच की वह विकृत मंदाकिनी NGC 3718। इसकी सर्पिल भुजाएँ घुमावदार और खूब लंबी फैली हुई दिखती हैं, जिन पर नीले युवा तारागुच्छ बिखरे हैं, जबकि खिंची हुई वह धूल-पट्टी पीले मंदाकिनी-केंद्र के आगे से गुज़रती है। इसके बाईं ओर नीचे लगभग 150,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक विशाल सर्पिल मंदाकिनी NGC 3729 भी है। मंदाकिनियों की यह जोड़ी हमसे लगभग 5.2 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है, और संभवतः पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव के कारण ही NGC 3718 इतनी विलक्षण दिखती है। NGC 3718 के दाईं ओर नीचे विस्मयकारी मंदाकिनी समूह Hickson 56 भी दिखाई देता है; यह समूह हमसे 40 करोड़ प्रकाश वर्ष से भी अधिक दूर है और इसमें एक-दूसरे को परस्पर खींचती 5 मंदाकिनियाँ शामिल हैं।
14.5" RCOS F8
Apogee U16M
Lx24, RGBx13, 1200sec